कोंच-उरई । समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद् के तत्वाधान में नगर के मेधावियों को सम्मानित करने के लिये एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् इलाहाबाद से मान्यताप्राप्त हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों के उन छात्र छात्राओं जिन्होंने विद्यालय स्तर पर उत्कृष्टï अंक अर्जित किये हैं, को सम्मानित किया जायेगा। संस्था अध्यक्ष विजय रावत ने बताया है कि आगामी 10 जुलाई को सायंकाल 5 से 7 बजे तक अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर अतिथि पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा, जिविनि भगवतप्रसाद पटेल एवं एसडीएम लल्लनराम मौजूद रहेंगे।

Leave a comment