जालौन-उरई । अलग-अलग जगह दो बहुओं ने अपने-अपने ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

ग्राम हरीपुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनरेश ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके ससुर ने पारिवारिक बातों को लेकर उनके साथ गालीगलौज की तथा मना करने पर मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनरेश ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे घर में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे उनके ससुर रविंद रैदास के घर में घुस गए। इससे से नाराज उसके ससुर ने गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर ससुर ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Leave a comment