जालौन-उरई । मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

आटा निवासी रूप नारायण पुत्र लाल चन्द्र अपनी बुआ के यहां रिनियां जा रहे थे तभी बाबई मार्ग पर अज्ञात मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मार दी मोटरसाइकिल सवार युवक गिरकर घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जबकि मौका पाकर आरोपित मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया है।

Leave a comment