कालपी-उरई । बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस के सभागार में भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा शुक्ला व संचालन सुभाष बाबू परमार ने किया।

भाजपा महिला मोर्चा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी कानपुर से साढ़े चार बजे श्याम पैलेस कालपी जैसे ही पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहाकि कालपी मेरी जन्म व कर्म भूमि है। सभी को मैं प्रणाम करती हूं कि आप लोगों ने मुझे इतना स्नेह दिया। उन्होंने कहा कि इस देश में यदि किसी दल ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। हम सभी लोग राष्ट्रीय विचार धारा वाली पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। पार्टी ने जो दायित्व दिया है। उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश जी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा शुक्ला, उमारानी खत्री, ज्योति विश्वकर्मा, छुन्नी वाजपेई, रेनू मिश्रा, सीता द्विवेदी, रामजानकी, कांति देवी, सुनीता मोदी मंच के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बाजपेई, सुभाष परमार, भारत सिंह यादव,राजेश द्विवेदी, शशिकांत सिंह चौहान,रामऋषि महरोत्रा, गंगाराम प्रनामी, सुबोध द्विवेदी, मनोज पाण्डेय, बाबू सिंह यादव, हनी कोष्ठा, रामप्रकाश पुरवार, मणि पुरवार, लखन, अमित बघेल, जगत यादव, डा. प्रदीप गुप्ता,अंकुर मिश्रा,सन्दीप पाण्डेय, सेवाराम रायक्वार, राजीव पुरवार, अरविन्द राठौर,प्रकाश नारायण द्विवेदी,नीलाभ शुक्ला,दीपक शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a comment