जालौन-उरई । घर में घुस कर मारपीट करने के आरोपितों को पकडऩे गई पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है। पुलिस को देखकर आरोपित मौके से भाग गये हैं।
पिछले माह खनुआं निवासी पवन कुमार ने गांव के चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की सुबह को उपनिरीक्षक बृजकुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ आरोपितों को पकडऩे गये थे। पुलिस को देखकर आरोपित भाग गए। उपनिरीक्षक ने बताया कि गांव के कुछ समर्थकों ने आरोपितों भगा दिया है। पुलिस आरोपित ज्ञान सिंह, दयालु, राहुल, प्रद्युम्न को पकडऩे के लिए फिर प्रयास करेगी।






Leave a comment