जालौन-उरई । पड़ोसियों द्वारा महिला के छत पर ठेके जा रहे गन्दा पानी फेंकने से मना करने पर पड़ोसियों द्वारा की गालीगलौज की शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की है।
चिमनदुबे निवासी नाजिरा पत्नी गुलाम मुहम्मद ने पुलिस से शिकायत की है कि वह पिछली रात को वह अपने छत पर बैठकर खाना खा रही थी तभी उनके पड़ोसी अपनी छत पर आ गए तथा कुल्ला करने लगे जिसका गन्दा पानी उसके ऊपर आने लगा जब उन्हे एेसा करने से मना किया तो उनके पड़ोसी समीम, अमीन तथ मुस्तफा ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment