माधौगढ़-उरई। भारत सरकार द्वारा क्षय रोगियों के लिए एक बार फिर से अभियान शुरू कर दिया गया हैं टीवी हारेगा और भारत जीतेगा के स्लोगन के साथ इस अभियान में क्षय रोग पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि संदिग्ध क्षय रोगियों का सीवी नाट मशीनों द्वारा परीक्षण किया जायेगा। उन्हें कितनी मात्रा में दवाई दी जानी है यह भी मशीन तय करेगी।
इसके लिए आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में ज्योतिष सिंह, कुरसेड़ा के प्रधान राघवेंद्र सिंह और डा. विनोद राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर टीवी वैन को रवाना किया। उधर संदीप दिवाकर ने बताया कि टीवी के मरीजों का घर-घर जाकर चिन्हीकरण किया गया था। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज कपूरेपुरा और हरौली में मिले थे। इसलिए वैन को उक्त गांवों में भेजकर सीवी नाट मशीन द्वारा संदिग्धों की जांच व प्रमाणित होने पर मरीजों को दवाई उपलब्ध कराई जायेगी। दूसरे दिन वैन रामपुरा ब्लाक पर आई। टीवी कार्यक्रम के माडल प्रभारी रामेंद्र पचौरी, लैब टैक्नीशियन अनिल कुमार, विजय कुमार, संदीप कुमार, विकास चंद्रा आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment