उरई। लोगों को अपनी बाइक पर लिफ्ट देकर उनके साथ टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने से कुठौंद क्षेत्र में लोग आतंकित हैं।
किराना व्यापारी छक्कीलाल गुप्ता के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना के अभी 24 घंटे भी नही हुए थे कि आज दो और लोगों के साथ ऐसा ही प्रयास किया गया। कुठौंद निवासी राधेश्याम चौथ श्रमदान से घर आने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे तभी दो लड़के बाइक पर सवार होकर आये और बोले कि दददा आओं तुम्हें कुठौंद छोड़ देते हैं। उन्होंने घराना के पास उनकी जेब काटने की कोशिश की लेकिन राधेश्याम ने भांप लिया जिससे वे दोनों से भिड़ गये। इस पर बाइक सवारों ने उन्हें सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया और भाग गये।
एक अन्य घटना में कुठौंद निवासी बलवान सिंह अपनी दुकान पर खाना देने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवारों ने उनकी ओर झपटकर उनसे रुपये छुड़ाने की कोशिश की लेकिन आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दौड़ा लिया। जिससे वे बच गये। इन घटनाओं के बाद लोग डरे हुए हैं। कहा जा रहा है कि कोई व्यक्ति अपचरित लोगों के साथ बाइक पर न बैठे अन्यथा लफड़ा हो सकता है।






Leave a comment