उरई। छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना मंहगा पड़ गया। जब उसने शोहदे के घरवालों से उसकी शिकायत की तो उसके पूरे परिवार ने उल्टे छात्रा की ही पिटाई कर डाली। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है।
रेढ़र थाने के कुसमरा गांव में एक युवक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्रा जब इसका विरोध करने उसके घर पहुंची तो परिवार वालों ने युवक को नसीहत देने की बजाय छात्रा पर ही हमला बोल दिया। आरोपी युवक राघवेंद्र उसके भाई बाबू, बहन जूली और मां ने मिलकर छात्रा की जमकर पिटाई की। बाद में छात्रा ने रेढ़र थाने में पहुंचकर सभी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर आगे की कार्रवाई की बात कही है।






Leave a comment