उरई। सोते समय किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया। घरवाले जानकारी होने पर आनन-फानन उसे अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामपुरा थाने के हमीरपुरा गांव में लक्ष्मीकांत का पुत्र नितेश उर्फ पच्चू (15वर्ष) छत पर सो रहा था। रात्रि में किसी जहरीले सांप ने उसकी हाथ की उंगली में काट लिया। इससे वह अचेत हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। सुबह जब घरवालों ने देखा तब उन्हें जानकारी हुई। वे आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गये। जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।






Leave a comment