उरई। वन महोत्सव के क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन में भी वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य सहयोगियों ने छायादार और फलदार वृक्षों के पौधे रोपे। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को रोपे गये पौधों की भलीभांति देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति को संवारने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकर हैं। इनसे पुलिस लाइन परिसर की शोभा भी बढ़ेगी।

Leave a comment