उरई। बोहदपुरा के जंगल से निकल कर सड़क पर दौड़ा वनरोज कार से टकरा गया। जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि टक्कर के बाद नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल आपस में साले-बहनोई हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार आटा थाने के दशहरी गांव निवासी गजराज सिंह निवासी अपने जीजा मोहल्ला रामनगर निवासी गिरेंद्र सिंह के साथ जालौन रोड होते हुए कासगंज जा रहे थे। आईटीआई के आगे जब उनकी कार तेज रफ्तार में दौड़ रही थी तभी नीलगाय का झुंड सड़क पर दौड़ पड़ा जिससे अपने को बचाते-बचाते गजराज सिंह की कार एक नीलगाय से भिड़ गई। टक्कर में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। गजराज सिंह व गिरेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Leave a comment