जालौन-उरई । कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी की। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर।
नगर के एक मोहल्ले की 20 वर्षीय छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। जब वह बंबई वाले मंदिर के पास आई तो पीछे से आ रहे मनचले अमन निवासी तोपखाना ने उसके साथ छींटाकशी करते हुए अपशब्दो का प्रयोग किया। इस बात से मना करने पर मनचले द्वारा उसके साथ और अभद्रता की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया तथा आरोपी की तलाश चल रही है ।






Leave a comment