उरई । कदौरा क्षेत्र में बुधवार को बदरा झूम कर बरसे जिससे मायूस किसानों के लटके चेहरे खुशी से दमक उठे । इस सीजन की पहली बारिश इतनी जोरदार हुई कि खेत लबालब भर गए और दूर –दूर तक बस पानी ही पानी दिखाई देने लगा । वैसे तो कदौरा जिले के सबसे शुष्क ब्लाक में गिना जाता है लेकिन निजी नलकूप लगवा कर किसानों ने 2-3 वर्षों से यहाँ धान की खेती करने का हौंसला दिखा कर क्षेत्र की तस्वीर पलटने की कोशिश की है । आज की झमाझम बारिश ने इस हौंसले को और बुलंदी प्रदान कर दी है ।

 

Leave a comment