
- विभिन्न शारीरिक व बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ सम्पन्न हुआ संघ का वन विहार, जुटे सैकड़ों संघी
कोंच-उरई । राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुये कहा कि संघ की शाखा राष्टï्रभक्त युवाओं के निर्माण की कार्यशाला है। ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से संघ ने समाज को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि खेल खेल के माध्यम से समाज को जोड़ा जा सकता है और उसे एक आदर्श राष्ट्रभक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा में व्यक्ति को एक आदर्श जीवन जीना सिखाया जाता है। यह बात उन्होंने यहां एसआरपी इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुये वन विहार कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संघी जुटे और विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गईं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम स्थानीय एसआरपी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, अधिवक्ताओं, किसानों, श्रमिकों आदि ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की और शारीरिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिनमें खो-खो, कबड्डी, शेर शिकारी, मैं शिवाजी, दीवार युद्ध, कुक्कुट युद्ध आदि आदि खेल शामिल थे। बौद्धिक प्रतियोगिताओं अंताक्षरी, रामायण, महाभारत के पात्रों की अपने विवेक से खोज करना, प्रश्नों के माध्यम से फलों की खोज करना आदि प्रतियोगितायें संपन्न हुईं। व्यक्तिगत गीत की प्रस्तुति वैदेहीशरण लौहकर ने की, अमृत वचन सचिन अग्रवाल ने पढा, सुभाषित अर्पित बाजपेयी ने बोला और प्रार्थना प्रिंस शुक्ला ने की। मुख्य शिक्षक की जिम्मेदारी हिमांशु अग्रवाल ने निभाई। वन विहार कार्यक्रम में संघ के नगर कार्यवाह पवन झा, नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार, सत्यप्रकाश द्विवेदी, केशरीमल तरसौलिया, निखिल सोनी, ब्रजवल्लभसिंह सेंगर, प्रमोदकुमार शुक्ला लला, प्रदीप गुप्ता, प्रेमनारायण वर्मा, कुलदीप निरंजन, शंभूदयाल स्वर्णकार, आनंद सकेरे, सुनील लोहिया, ओमशंकर अग्रवाल, दीपक मिश्रा, कमलेश चोपड़ा, आशुतोष पटेल आशु, शिवकुमार निरंजन, सह जिला कार्यवाह अनिल निरंजन, धीरेन्द्र निरंजन, धीरेन्द्र गोस्वामी, शिवप्रसाद निरंजन, जिला प्रचारक दीपक, सुदीप सिंघल, प्रवीण राठौर, पार्थ रावत, अनुराग मिश्रा, विवेक सोनी, कुलदीप सोनी, आकाश पटेल, नृसिंह गहरवार, विनोद चंसौलिया, धीरज गुप्ता, शिवा पाटकार, धर्मेन्द्र राठौर, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, संजीव निरंजन पडऱी, जितेन्द्र पुरोहित, शिवराम परिहार, सुनीलकांत तिवारी, सुशील दूरवार, सागर बोहरे, सूर्यदीप सोनी, राघवेन्द्रसिंह, अरविंद राठौर, ब्रजविहारी गुबरेल,े अभिषेक रिछारिया पुन्नी, शिवा पाटकार, अनिल कपूर, डीके सोनी, अभिनव गहलौत, डॉ. आनंद गुप्ता, आशुतोष रावत, चतुर्भुज चंदेरिया, शैलेन्द्र सिंह सहित लगभग तीन सैकड़ा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






Leave a comment