उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में सांप के काट लेने से एक युवक की मौत हो गई।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में गुरुवार की रात हरीकिशन (28वर्ष) पुत्र रामकिशन छत पर सो रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया। जब दर्द के मारे चीखकर वह बेहोश हो गया तो घरवालों को इसका पता चला। वे पहले उसे कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये। लेकिन वहां से प्रारंभिक चिकित्सा के बाद उसको रेफर कर दिया गया। उसे जब जिला अस्पताल हमीरपुर में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया।

Leave a comment