जालौन-उरई। लेखपालों की हड़ताल को राजस्व संग्रह अमीन संघ ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी है और आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र पर अपनी रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया है। जिसके कारण इन प्रमाण पत्रों को निर्गत करने की वैकल्पिक व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा तहसील के अध्यक्ष नसीरउल्ला तथा मंत्री शालिगराम चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। जिसके माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि अमीन संघ लेखपालों के साथ है और लेखपालों के पदेन दायित्वों का वह कोई निर्वाह नही करेगा। ज्ञापन देने वालों में रमेश सिंह, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, सुरेश चंद्र, रामकुमार, गिरन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रप्रकाश, महेंद्र सिंह, आनंद खरे, अनिल कुमार, शिवराज सिंह, अनिक चौबे आदि शामिल थे।

Leave a comment