जालौन-उरई। पालीथिन के विरोध में निकाली गई रैली को शनिवार को उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान सभी बच्चे पालीथिन व पन्नी से हो रहे दुष्परिणामों की जानकारी देने के लिए बैनर लिए हुए थे। इस रैली में नगर क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।
रैली पानी की टंकी होते हुए बिजली घर, झंडा चौराहा से होकर द्वारिकाधीस मंदिर पर समाप्त हुई। बच्चे रैली में जागरूक होने के लिए नारे लगा रहे थे। रैली में उत्तर प्रदेश प्राथमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, उपाध्यक्ष विजय सिंह, शमीउल्ला, संतोष कुमार सहित कई विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकाएं शामिल रहीं।

Leave a comment