जालौन-उरई। मानवाधिकार वैलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग प्रदेश सचिव राजीव दुबे के आवास पर जिलाध्यक्ष श्याम सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें मजलूमों का सहारा कार्यक्रम को अमल में लाने का प्रस्ताव रखा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद सिंह राधे, उपाध्यक्ष नईम शेख, महासचिव सारिका आनंद आदि उपस्थित थे। मानवाधिकार वैलफेयर एसोसिएशन की तरफ से हर जिले में ऐसे स्थानों का चयन करके कपड़ों को एकत्रित करके उन्हें जरूरतमंदों में बांटे जाने का उददेश्य है जहां से वे आसानी से ले सकें।






Leave a comment