उरई। मामी को लेकर मौसी के घर जा रहे युवक की मोटर साइकिल में अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार युवक तथा महिला घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्वालियर निवासी बाबी परिहार (26वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने मामा विशाल सिंह के घर सिरसाकलार के नजदीक तरसौर आया हुआ था। शनिवार को दोपहर वह मोटर साइकिल से अपनी मामी सुषमा देवी को लेकर गोपालपुरा जा रहा था। बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास अज्ञात बुलेरों ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार मामी-भांजे घायल हो गये। दोनों को जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाबी का हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Leave a comment