
उरई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद सर्व वैश्य समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा। एेसे मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्होंने 85 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दी।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद 24 जुलाई को सिटी सेंटर उरई में सर्वसमाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा जिन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेशीय व राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अपने फार्म भरकर जमा कर दें जिससे उन्हें सम्मानित किया जा सके।






Leave a comment