कालपी। सूबे की योगी सरकार द्वारा पालीथिन पर प्रतिबंध लगाने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में है। पहले नगर में जागरूकता निकली गई तथा देर शाम व्यापारियों की बैठक कर पालीथिन की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए।
शनिवार की सुबह दस बजे एमएसबी इण्टर कालेज से नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा नगर के मुख्य बाजार में पालीथिन की रोकथाम की रैली निकाली गई जिसका समापन नगर पालिका परिषद कालपी के कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र, तहसीलदार सालिग्राम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा,नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार सिंह, हरभूषण सिंह, रामबाबू प्रजापति,बार संघ अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, राम प्रसाद पाठक प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक व विधालय के बच्चों ने भाग लिया। वही दूसरी ओर देर शाम कोतवाली कालपी में उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें खास कर प्लास्टिक की पन्नी,गिलास,कटोरी सहित प्लास्टिक का समान बेचने वाले दुकानदारों को बताया गया कि 15 जुलाई से पूरी तरह से सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। इस लिए जो भी प्लास्टिक का समान हो उसे दुकानों से हटा ले। चैकिंग के दौरान किसी भी बात को नहीं सुना जायेगा।इस दौरान तहसीलदार सालिग्राम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, मनोज कुमार सैनी, सुनील पटवा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment