उरई। पत्रकार को अवैध खनन के खिलाफ खबरे लिखने के कारण धमकी देने वाले दबंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
रामपुरा क्षेत्र के पत्रकार निखिल तिवारी ने जगम्मनपुर के पास महटौली घाट पर हो रहे अवैध खनन को लेकर खबरे वायरल की थीं। जिससे नाराज होकर इसमें संलिप्त जगदीश सिंह पुत्र रूप सिंह ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए पत्रकार निखिल तिवारी को जान से मारने की धमकी दी। निखिल द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर जगम्मनपुर चैकी के इंचार्ज यशवीर वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए 107/16 की कार्रवाई के तहत जगदीश सिंह को मुचलका भराकर पाबंद कर लिया है।






Leave a comment