उरई। ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई।
जालौन में मोहल्ला भवानीराम निवासी इब्राहिम (65वर्ष) सोमवार को घर के बाहर बरामदे में बैठे हुए थे। जहां उनके ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रही थी। इसी दौरान उनका हाथ ई-रिक्शा से छू गया। जिसमें पहले से ही करंट आ रहा था। नतीजतन करंट की चपेट में आकर वे ढेर हो गये। घर के लोग उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनके पूरे घर में मातम पसर गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment