उरई। एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितयों में गल्ला मंडी परिसर के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गल्ला मंडी परिसर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें बाहर के मजदूर भी काम कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर गल्ला मंडी परिसर के शौचालय में इन्ही में से एक मजदूर रहीस कुमार कुशवाहा (30वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरैली थाना टहरौली जिला झांसी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक का चार वर्ष पहले ही विवाह हुआ था तथा अभी कोई संतान नही थी। पत्नी द्रोपदी कुशवाहा भी गल्ला मंडी की साइट पर उसके साथ काम कर रही थी। पति की इस तरह मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है।






Leave a comment