जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर में शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सिहारी दाउदपुर निवासी सुखदेवी पत्नी अमृत सिंह ने डायल-100 पर रविवार को पति द्वारा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपित पति को पकड़कर शांति भंग के मामले में उसका चालान कर दिया है।

Leave a comment