जालौन-उरई। कौन बनेगा नन्हा कलाम प्रतियोगिता 2018 का आयोजन सोमवार को दो स्थानीय विद्यालय में किया गया। जिसमें 546 बच्चे पंजीकृत थे लेकिन 314 ने परीक्षा ही छोड़ दी। नतीजतन केवल 232 बच्चे परीक्षा में शामिल थे।
जालौन बालिका इंटर कालेज में आयोजित कौन बनेगा नन्हा कलाम प्रतियोगिता में 335 छात्र सीनियर वर्ग में पंजीकृत थे। जिनमें से 124 ने परीक्षा दी। जूनियर वर्ग में पंजीकृत 142 में से 63 बच्चे परीक्षा देने आये।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर में पंजीकृत 69 बच्चों में 45 ने परीक्षा दी। परीक्षा की शुचिता को परखने के लिए उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा तो जालौन बालिका इंटर कालेज में कुछ परीक्षार्थियों को एक साइड में प्लेन प्रश्नपत्र बांट दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने इन त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्रों को बदलवा दिया गया।






Leave a comment