जालौन-उरई। प्रशासन के बार-बार निर्देश के बाद भी हड़ताल से विरत न होने पर दो प्रशिक्षणार्थी लेखपालों को उप जिलाधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है।
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल 26 जून से हड़ताल पर चल रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल को सरकार ने अवैध घोषित कर उनसे काम पर वापस लौटने को कहा था। लेकिन लेखपालों ने उल्टे अपना आंदोलन और उग्र कर दिया। प्रशासन ने संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार समेत 24 नये लेखपालों की सेवा समाप्ति तथा 25 लेखपालों के निलंबन का फरमान जारी कर दिया। जिसके बाद 13 जुलाई को महिला लेखपाल सिंकी भास्कर अपने काम पर लौट आईं। किंतु अन्य लेखपालों ने इसकी कोई परवाह नही की।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने सोमवार को उरगांव के लेखपाल रोहित कुमार तथा टिकरी मुस्तकिल के विनोद कुमार को बर्खास्त कर दिया है। अन्य लेखपालों को भी चेतावनी दी है कि हड़ताल से वापस आ जायें वरना उनकी भी सेवा समाप्त कर दी जायेगी।






Leave a comment