उरई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जालौन में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया।
राज्यपाल के नाम संबोधित इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रोक के बावजूद अवैध खनन जारी है। प्रशासन की ढिलाई की वजह से ओवर लोड वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। ज्ञापन में शाम की बिजली कटौती बंद कराने, विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय एंटी रोमियो दस्ते की गश्त और बगैर रजिस्ट्रेशन कोचिंगों को बंद कराने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में आशू सेंगर, अंकित तोमर, आशीष परिहार, अभिषेक त्रिवेदी, अंशुल सक्सेना, अमन शिवहरे, सिक्का तोमर, अभिषेक सोनी, हरीओम सिंह, अवध राजावत, राहुल राजावत, अनूप सेंगर, उपेंद्र सेंगर, राजा भदौरिया आदि शामिल थे।






Leave a comment