उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में मिहौनी के पास मोटर साइकिल व स्कार्पियो टकरा गये जिससे मोटर साइकिल सवार उछलकर रोड के दूसरी ओर जा गिरे। उनके सिर में गहरी चोट आई है।
रामपुरा निवासी राजकिशोर (30वर्ष) पुत्र चंद्र शेखर माधौगढ़ से बाजार करके वापस लौट रहे थे। मिहौनी के पास रामपुरा की ओर से आ रही स्कार्पियो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें चंद्रशेखर को गहरी चोटें आई हैं। पहले उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने पर बाद में उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a comment