उरई। माधौगढ़ थाने के धमना में देर रात चिंगारी के साथ बिजली का तार टूटकर वैदेही पत्नी स्व. श्रीकृष्ण वर्मा की भैस पर गिर पड़ा। जिससे करंट खाकर मौके पर ही भैंस ने दम तोड़ दिया। वैदेही के घर का खर्चा भैस का दूध बेंचकर निकलता था। उसकी मौत से वैदेही के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। भैस की कीमत लगभग 60 हजार रुपये की बताई गई है।

Leave a comment