बंगरा-उरई। नदीगांव विकास खंड के गणेश नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-6, 7 व 8 के बच्चों को निःशुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण किया गया। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष और भाजपा के मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार दुबे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के विस्तारक शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बस्ता और पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख समाजसेवी व विद्यालय स्टाफ के प्रधानाध्यपक कुलदीप त्रिपाठी, प्रधान लिपिक केशवानंद दुबे, शेष नारायण द्विवेदी, विनय द्विवेदी, राजकुमार दूरवार, बृजपाल प्रजापति, राजेश कुमार परिचारक, शरद द्विवेदी, रवि द्विवेदी, शिरोमणि सिंह यादव, वीरेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment