कालपी-उरई । बहु प्रतीक्षित कालपी बाईपास फोरलेन परियोजना काम पूरा कराने के लिए गुरुवार को फिर तकनीकी इंजीनियरो के साथ पुलिस एंव प्रशासनिक अफसरों ने धर्म स्थलों का निरीक्षण करके जिम्मेदारों से मुलाकात की। अभियंताओं के मुताबिक पहले सडक के दोनों ओर आवागमन के लिये एक माह के भीतर सर्विस रोड निर्मित होगा। उसके बाद बीचोबीच फोर लेन का ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के सीजीएम लखनऊ तथा कानपुर इकाई के परियोजना निर्देशक पुरूषों प्तम लाल चैधरी ने मानचित्र एवं डिजाइनिंग तैयार करके स्वीकृति कराने के लिये प्रधिकरण के मुख्यालय दिल्ली भेज दी है।
विदित हो कि एक दशक से अधूरी पडी फोरलेन बाईपास कालपी के पौने दो किमी.सडक चैडीकरण का काम अधर मे लटका था। भूमि अधिग्रहण की धारा 3 डी का प्रकाशन होने के साथ ही काम शुरू हो गया है। प्रस्तावित फ्लाईओवर तथा ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर नागरिकों की निगाहें टिकी है।यमुना नदी पुल के समीप दुर्गा मंदिर चैराहे से लेकर निकासा चैराहे तक हाईवे मे ही फोरलेन का ओवरब्रिज बनाया जायेगा।इसके प्रस्तावित ओवरब्रिज के चार मुख्य-मुख्य स्थानों मे हाईवे सडक को क्रास करने के लिये जनता की सुविधा हेउ अन्डर पास बनाने के लिये डिजाइनिंग मे व्यवस्था है। नगर के मुख्य बाईपास फुलपावर चैराहे मे 60 मीटर चैडाई का अन्डर पास रहेगा वहीं खानकाह शरीफ के पास 40 मीटर का अन्डर पास तैयार होगा। एमएसवी इंटर कालेज चैराहा तथा मधु टंडल महिला महाविद्यालय के सामने 10-10 मीटर के अन्डर पास बनाने की डिजाइनिंग तैयार की गई है।उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, सीओ सुवोध गौतम, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, इंजीनियर महेश कुमार, डीएन त्रिपाठी, प्रभाकर आदि ने धर्म स्थलों के आसपास के इलाकों को देखकर ओवरब्रिज निर्माण का मसौदा तैयार किया।

Leave a comment