उरई। माधौगढ़ में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर ने प्रतिबंधित पालीथिन को जब्त करने के लिए अभियान चलाया। जिसके तहत आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों के पास पालीथिन पकड़ी गई।
हालांकि एसडीएम ने सभी दुकानदारों को हिदायत देकर फिलहाल छोड़ दिया है। एसडीएम ने किराना स्टोरों पर मुख्य रूप से छापेमारी की। इसमें पिंटू पुत्र राजेंद्र प्रसाद की दुकान पर साढ़े छह सौ ग्राम, गगन किराना की दुकान पर 100 ग्राम, बिरजू फल वाले की दुकान पर 100 ग्राम, रामदास सब्जी वाले की दुकान पर ढाई सौ ग्राम, रामकुमार किराना, पंकज किराना, विष्णु सेठ किराना, मनोज किराना, ए-क्लास जनरल स्टोर, सलीम शू स्टोर आदि दुकानों पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित पालीथिन पकड़ी। इसके बाद एसडीएम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि इस बार छोड़ दिया जा रहा है। लेकिन दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जायेगी।






Leave a comment