उरई। माधौगढ़ के उप जिलाधिकारी ने रामहेतपुरा के पास डंप बालू का बड़ा जखीरा पकड़ लिया। जिसे सीज कर दिया गया है। साथ ही खनिज अधिकारी को इसकी सूचना देकर थाना पुलिस को डंप की सुरक्षा करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विदित रहे कि मध्य प्रदेश से बालू माफिया ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध खनन करके बड़ी मात्रा में रोजाना बालू ला रहे हैं। जो थाने से 500 मीटर दूर रामहेतपुरा में डंप की जा रही थी। यह बालू दुगने रेट पर लोगों को ब्लैक में बेंची जा रही थी।
इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम मनोज कुमार सागर ने डंप बालू के ठिकाने पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। जिससे भगदड़ मच गई। एसडीएम ने बाद में बताया कि जिसकी जगह पर बालू डंप है उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment