उरई। माधौगढ़ क्षेत्र में एसडीएम द्वारा ट्रैक्टरों से बालू के अवैध परिवहन की पकड़-धकड़ जारी है। शुक्रवार को सिहारी कुंवरपुरा के पास उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर ने बालू का ओवर लोड ट्रैक्टर पकड़ लिया और अर्दली बृजमोहन को ट्रैक्टर बंद कराने के लिए थाने भेज दिया। लेकिन ट्रैक्टर का दुस्साहसी ड्राइवर रास्ते में अर्दली को धक्का देते हुए भाग निकला। ट्रैक्टर ड्राइवर के पास न तो एमएम-11 थी और न अन्य कागजात थे। फिलहाल एसडीएम ने ट्रैक्टर सीज कर दिया है। ड्राइवर की तलाश जारी है।

Leave a comment