उरई। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र को सहभागिता देने के दृष्टिकोण से संगठन को विस्तार के क्रम में विवेक कुमार निरंजन पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी महर्षि नगर उरई को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वीएम कटियार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विवेक कुमार निरंजन को निर्देश दिया गया है कि वे संगठन के नियमों और दिशा निर्देशन का पालन करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष चंद्रराज सिंह पटेल एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दिनेश सचान के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार और समाज की भलाई का कार्य करेगें। उन्हें संगठन की बैठकों व कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेना होगा।
विवेक निरंजन को सजातीय महासभा में बड़ी जिम्मेदार मिलने पर उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई। इस सिलसिले में आतिशबाजी चलाकर भगत सिंह चैराहे पर मिष्ठान वितरण किया गया।






Leave a comment