उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के नाका में भुसौरा में छुपे सांप ने युवक को डस लिया।
ग्राम नाका में जगमोहन (40वर्ष) रविवार को भुसौरा में भुस भरने के लिए जैसे ही घुसा उसे वहां बैठे सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन उसको कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गये। जहां से डाक्टरों ने उसको हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a comment