
जोल्हूपुर (जालौन) प्रदेश शासन की महानिरीक्षक स्टाम्प मिनिस्ती एस. ने जनपद में दो दिन के प्रवास के दौरान निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। तथा थाना आटा का निरीक्षण करके जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिये।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीनियर आई.ए.एस अफसर मिनिस्ती एस. जनपद की नोडल अधिकारी नियुक्त की गयी है। दो दिन के जनपद प्रवास के दौरान रविवार को थाना आटा में नोडल अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। अपराधिक रजिस्टरों का अवलोकन करने के साथ ही महिला उत्पीड़न के मामलो की उन्होंने समीक्षा की। थानाध्यक्ष आनंद सिंह तथा थानेदारो को दिशा निर्देश देते हुये नोडल अधिकारी ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओ को गम्भीरता से लिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाये। तहसील समाधान दिवस तथा मुख्यमंत्री एवं शासन संदर्भित शिकायतों का निस्तारण किया जाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पी.के सिंह तथा एसडीएम सतीश चंद सहित जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में नोडल अधिकरी का द्वारा जोल्हूपुर-मदारीपुर निर्माणाधीन सड़क का ज्याजा लेते हुये जिम्मेदार अधिकारियो तथा इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिये।






Leave a comment