जोल्हूपुर (जालौन) । प्रदेश शासन के वरिष्ठ अफसरों के द्वारा जनपद आगमन का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। खादी एंव ग्रामोद्योग वोर्ड के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल (आईएएस) 23 जुलाई को राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र कालपी में लधु उद्यमियों की गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। तथा केंद्र का निरीक्षण करके विकास के लिये कार्ययोजना तैयार करेंगे।
ज्ञात हो कि वरिष्ठ आई.ए.एस अफसर नवनीत सहगल का जनपद में दो दिन का प्रवास है। इसके पहले शासन की जिले की नोडल अफसर मिनिस्ती एस. दो दिनो का जनपद में प्रवास कर चुकी है।
सीनियर अफसरों की दस्तक से समझा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों का संकेत हो चुका है।

Leave a comment