कालपी(जालौन) सोमवार को नगर पालिका परिषद कालपी के सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में टीम के द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार में दो व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन बरामद होने पर कार्यवाही की गयी। शाम को विभागीय टीम के द्वारा कालपी के मुख्य बाजार टरननगंज में श्याम बाबू किराना की दुकान में छापा मारा गया भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद होने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना टीम के द्वारा लगाया गया। इसी प्रकार बाजार में ही वीरेन्द्र कुमार की सब्जी की दुकान में पॉलीथिन बरामद होने पर दो सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। छापे की खबर सुनकर बाजार में दुकानदारो के बीच हड़कम्प का माहौल दिखलाई दिया






Leave a comment