कुठौन्द-उरई |  कुठौंद ब्लाक के सनगढ़ में सिरफिरे मूंगालाल को पात्रता के कारण शौचालय निर्माण की स्वीकर्ति देना प्रधान को महंगा पड़ा गया । उसने गाँव के कुछ विध्न संतोषी तत्वों के बहकावे में अपना  शौचालय तोड़ दिया और बोला कि वह आत्म हत्या कर लेगा और इल्जाम प्रधान पति पर मढ़ जायेगा । घबराये प्रधान पति ने पुलिस की शरण ली तब मूंगालाल का शांति भंग की आंशंका ,में चालान कर उसे राहत दिलाई गई ।

Leave a comment