उरई। रामपुरा ब्लाक के अंतर्गत एनपीआरसी टीहर में अराजक तत्वों ने सोलर प्लांट का स्टार्टर गायब कर दिया। जिससे बच्चों के सामने पानी की समस्या पैदा हो गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीहर के प्रधानाचार्य शैलेंद्र मिश्रा ने इसे लेकर रामपुरा थाने में तहरीर दे दी है।
अराजक तत्वों की संवेदनायें इतनी मर चुकी हैं कि वे नौनिहालों को भी बख्शने के लिए भी तैयार नही हैं। जिससे स्कूलों में आये दिन चोरी होने लगी है। मंगलवार की रात टीहर स्थित एनपीआरसी में घुसकर अराजक तत्व सोलर प्लांट का स्टार्टर उठा ले गये। नतीजतन समरसेविल न चलने से बच्चों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।






Leave a comment