जालौन-उरई। कोई भी निर्धन बेसहारा पात्र व्यक्ति राशनकार्ड से वंचित न रहे। घर-घर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे राशनकार्ड समेत सभी आवश्यक कागजात जमा करायें और उन्हें राशनकार्ड जारी करायें। यह बात पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने तहसील सभागार में आयोजित कोटेदारों की बैठक में कही।
उन्होंने कोटेदारों को अपात्रों के नाम कटवाने के लिए भी आगाह किया। बताया कि प्रत्येक माह की 26 तारीख को एक नामित अधिकारी हर गांव में पहुंचेगा जिसके द्वारा खाद्यान्न व मिटटी के तेल का वितरण व स्टाक का निरीक्षण किया जायेगा। इसलिए इसमें कोई घपलेबाजी नही होनी चाहिए। वरना कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक नगर व कुठौंद ब्लाक का दोहरा दायित्व देख रहे अजीत सिंह यादव ने कोटेदारों से कहा कि वे राशनकार्ड धारकों के शत-प्रतिशत आधार कार्ड लिंक करायें। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्यान्न व मिटटी के तेल का वितरण सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के मुताबिक किया जायेे। इसमें हीला-हवाली पर कोटा निरस्त कर दिया जायेगा। बैठक में कोटेदार कृपाराम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, लालजी, कृष्णानंद, रंजीत, संतोष, देवीशरण, लालता, जितेंद्र सिंह, हवलदार, वकील अहमद, इस्माइल, रामबाबू आदि उपस्थित थे।

Leave a comment