जालौन-उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के अध्यक्ष लालजी पाठक की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधि मंडल खंड शिक्षाधिकारी महेश शर्मा से ब्लाक संसाधन केंद्र भिटारा में अध्यापकों के लंबित एरियर, चयन वेतनमान और सांतवे वेतन आयोग के एरियर का इसी महीने सामूहिक रूप से भुगतान कराने के लिए मिला। इसमें ब्लाक मंत्री राघवेश निरंजन, प्रशांत पुरवार, अनिल सिंह विराट, आलोक खरे, बृजेंद्र दूरबार, अरुण मिश्रा, संतोष शुक्ला, अनिल निरंजन, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुबेर गौतम, अमित सेंगर, संजीव सोनकिया, गोविंद वर्मा, अयोध्या प्रसाद, शैलेंद्र सेंगर, संजेश गौतम, विवेक कुमार, दिनेश निरंजन आदि शामिल थे।

Leave a comment