जालौन-उरई। बिजली विभाग की लापरवाही से दुधारू पशुओं का मरना जारी है इसी क्रम मेें घाट वाली माता के पास हाई वोल्टेज लाइन के करंट से एक भैस की मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
मो. अली पुत्र अलीम मोहल्ला सहावनाका ने कोतवाली में प्राथनापत्र देकर बताया कि उसकी दुधारू भैंस बिरियाखेरा मंदिर के पास खेत में चरने गई थी। तभी पोल में करंट आ जाने के कारण भैस उसमें चिपक गई और उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर मुआवजा दिलाने की मांग की।

Leave a comment