जालौन-उरई। कस्बा से अपने गांव जा रहा मोटर साइकिल युवक और उसका साथी सामने आ रही मारुति वैन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मारुति वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि चालक भाग निकला। गाड़ी कोतवाली में खड़ी करा ली गई है।
थाना कोतवाली उरई के मौखरी निवासी जगराम का पुत्र जसवंत अपनी मोटर साइकिल से जालौन से लौटकर उरई जा रहा था। उसके साथ चंदू ग्राम मवई भी था। ग्राम भिटारा के पास सामने से आ रही मारुति वैन ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे जसवंत और चंदू दोनो घायल हो गये। स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment