उरई। बिजली विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर 28 जुलाई को अलग-अलग गांवों में 7 कैंप आयोजित किये जायेगें।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता किशन सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में डकोर ब्लाक के अंतर्गत गोरन, कोंच ब्लाक के अंतर्गत छिरवली में कैंप होगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में नदीगांव ब्लाक अंतर्गत जुगराजपुरा, जालौन ब्लाक अंतर्गत धनौरा कलां, कदौरा ब्लाक अंतर्गत हरचंदपुर, माधौगढ़ ब्लाक अंतर्गत सिहारी तथा रामपुरा ब्लाक अंतर्गत उदोतपुरा जागीर में कैंप होगा।
उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। शिविर स्थल पर उपभोक्ताओं के बैठने, पीने के पानी व अन्य सुविधाओं के साथ-साथ बैनर की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। संबंधित अधिशाषी अभियंता अपने क्षेत्र में हो रहे शिविरों में निरीक्षण करेगे।
इन शिविरों में मुख्य रूप से सौभाग्य योजना अंतर्गत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन किये जायेगें। इसके अलावा विद्युत भार बढ़ाने, खराब बिलों को ठीक करने, विद्युत बिल जमा कराने और खराब मीटर बदलने के कार्य भी किये जायेगें।

Leave a comment