उरई। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का संपर्क अभियान जारी है। बुधवार को इस सिलसिले में माधौगढ़ व रामपुरा ब्लाकों में बैठक की गई।
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहत माधौगढ़ में हुई बैठक में अध्यक्ष महेंद्र भाटिया, संयोजक हरीश कुमार राठौर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संजय और कार्यालय मंत्री अरविंद ने संबोधित किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने रामपुरा में भी बैठक की।
इस दौरान माधौगढ़ में मंच की इकाई का गठन किया गया जिसमें महेश पाल संरक्षक, नृपेंद्र सिंह सेंगर अध्यक्ष, प्रवीण रत्नम ग्राम विकास अधिकारी संयोजक, अरविंद राठौर अध्यापक कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार उप कोषाध्यक्ष और बलवीर सिंह सिचाई संघ संगठन मंत्री बनाये गये।
उधर रामपुरा में एडीओ समाज कल्याण बसंत लाल यादव को संरक्षक, शिक्षक राममोहन बाजपेयी को अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार को संयोजक, सफाई संघ के विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, बलराम प्रजापति लेखपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ग्रामीण विकास अधिकारी प्रवीण रत्नम को उपाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी केशव कांत त्रिपाठी और लिपिक अनिल बाबूजी को संगठन मंत्री संजय कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी को उप कोषाध्यक्ष और सुशील श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक कर्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।






Leave a comment