उरई। कालपी में एक महिला को पुल से कूंदकर आत्महत्या करने की कोशिश करते समय राहगीरों ने समय पर हस्तक्षेप कर बचा लिया।
बताया गया है कि महिला किसी बात से पीड़ित थी और इसे लेकर उसने 1090 पर फोन भी किया था। लेकिन डायल-100 की गाड़ी ने पहुंचने में आध घंटे से अधिक का समय लगा दिया। तब तक वह नदी में कूंदने का मन बना बैठी।
महिला पुखरायां की निवासी बताई जाती है। कालपी पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए उसके पति विनोद को थाने बुलवाया है।

Leave a comment